*अर्जुन झा*
*जगदलपुर*
*आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के आदेशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड के नेतृत्व में D.Ed,B.Ed के अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा अभ्यर्थियों की नियुक्तियों पर रोक लगाने के विरोध व जल्द से जल्द अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने की मांग को लेकर बस्तर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया ..*

*बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने बताया माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा याचिका क्रमांक WPS 3052/2025, 3999/2025 एवं 3946/2025 में शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक पदों पर रिक्त पदों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आदेश दिनांक 26/09/2025 को पारित किया गया है। उच्च न्यायालय ने नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया है,माननीय उच्च न्यायालय ने यह भी निर्देशित किया है कि संपूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया दो माह के भीतर पूर्ण की जाए। यह अभ्यर्थी लगभग दो वर्षों से योग्य होने के बावजूद नियुक्ति से वंचित है। अपने अधिकारों के लिए कठिन संघर्ष कर रहे है एवं आर्थिक तंगी के बावजूद माननीय उच्च न्यायालय में याचिकाएँ इन अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत की। जिसके पश्चात माननीय न्यायालय ने अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके पक्ष में निर्णय दिया है तथा विभाग को शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभकरने एवं दो माह के भीतर पूर्ण करने का आदेश दिया है। किंतु भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया के कारण आज पर्यंत तक नियुक्ति नहीं हो पाई है कुल मिलाकर भाजपा सरकार तानाशाही की पराकाष्ठा को अब पूरी तरह से पार कर चुकी है युवा कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करता है और मांग करती है कि जल्द से जल्द अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए अन्यथा युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।*

*ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिषेक डेविड ने कहा सरकारी नौकरी पाना प्रत्येक बेरोजगार अभ्यर्थी का सपना होता है। और यह पद अभ्यर्थियों के भविष्य और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है। कई अभ्यर्थियों की आयु सीमा लगभग समाप्ति की ओर है, जिसके कारण यह भर्ती उनके लिए अंतिम अवसर है। बस्तर जिला युवा कांग्रेस निवेदन करता है कि माननीय उच्च न्यायालय, बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा पारित आदेश का पालन करते हुए शिक्षक भर्ती 2023 के सहायक शिक्षक के पुरे 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र 1:3 के अनुपात में प्रारंभ कराने की कृपा करें।*
*इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री अभिषेक नायडू, जाहिद हुसैन,सुषमा सुता,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान,प्रदेश उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, महासचिव सुरज कश्यप,अनुराग महतो,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, वीरेंद्र परिहार,रविशंकर तिवारी, नीतीश शर्मा,प्रभुदास नाग,ललिता राव, पार्षद शुभम यदू, रियाज खान,उपाध्यक्ष जश केतन जोशी,तरणजीत सिंह रंधावा,सोमारू नाग, नकुल मौर्य, गौरव दास, उमाकांत, कृपालु, राम्या राम, बबलू, डमरू, गुड् डु कश्यप, शशि कोर, लक्ष्मण मौर्य, विजय, संतोष,अमृत, उस्मान रज़ा, वैभव नेताम, हेमंत पाण्डेय, कृष्णा उपाध्याय,अनिल बघेल, विजय नाग आदि मौजूद रहे।*
