कोरबा, 30 दिसम्बर। ऊर्जाधानी कोरबा के कुसमुंडा कोयला खदान इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बोईदा निवासी चंद्रशेखर पटेल के रूप में हुई है, जो कुसमुंडा खदान में संचालित एक निजी ठेका कंपनी में कार्यरत था। घटना के समय वह अपनी पत्नी के प्रसव के चलते शहर में ही मौजूद था।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर की पत्नी ने हाल ही में एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। इसी दौरान वह अपने कुछ दोस्तों से मिलने सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपुरी गया था। रविवार रात लगभग 10 बजे उसने दोस्तों से यह कहकर विदा ली कि वह वापस अस्पताल जा रहा है, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
देर रात तक न अस्पताल पहुंचने और न ही घर लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। पूरी रात तलाश के बाद सोमवार सुबह परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी तस्वीर साझा कर खोजबीन में सहयोग की अपील की। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुसमुंडा खदान के मुहाने के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने शव की पहचान चंद्रशेखर पटेल के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल
