*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस ध्वज फहराया गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना व उसके उद्देश्य तथा वर्तमान परिदृश्य में कांग्रेस पार्टी के संघर्षों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि गांव -गांव में केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। संविधान के साथ हो रही छेड़छाड़ पर भी बात रखी गई। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष जतीन जयसवाल, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,युवक कांग्रेस अध्यक्ष निकेतराज,एनएसयुआई अध्यक्ष विशाल खंबारी, महामंत्री अभिषेक नायडू, बलराम यादव, नरेंद्र तिवारी, आईटी सेल महासचिव योगेश पाणिग्रही, अनवर खान,सुरज कश्यप, जावेद खान, जाहिद खान, एस नीला, सुभाष गुलाटी, अनूप तिवारी, संजय पाणिग्रही, मुन्नू तिवारी, विक्की राव, रमेश साहू, हरिशंकर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
