सक्ती। जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भोथिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार से चलाए जा रहे ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा उखड़कर वहां खड़े 9 वर्षीय मोनिक चंद्रा पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोनिक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
हादसे से भड़के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने नाबालिग चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
