*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* एंटी नक्सल ऑपरेशन को लेकर बस्तर संभाग के पड़ोसी राज्य ओड़िशा से बड़ी खबर आई है। ओड़िशा के कंधमाल जिले में में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में शीर्ष नक्सली लीडर गणेश उइके सहित चार नक्सली अब तक मारे जा चुके हैं। फोर्स ने चारों के शव और कई हथियार बरामद किए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ओड़िशा के कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच बरदस्त मुठभेड़ चल रही है। एसओजी और सीआरपीएफ जवानों की संयुक्त टीम नक्सलियों से बड़ी जंग लड़ रही है। मुठभेड़ में अब तक दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे जा चुके हैं। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौक़े से दो नग इंसास राइफ़ल व एक नग 303 रायफल भी बरामद की गई हैं। मारे गए पुरुष नक्सली की पहचान गणेश उइके के रूप में हुई है। गणेश शीर्ष नक्सली कमांडर रहा है। उड़ीसा की स्पेशल फोर्स एसओजी, सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने तीनों नक्सलियों को ढेर कर दिया।

ओड़िसा के कंधमाल जिले और गंजम जिले के जंगल से लगे राम्पा के जंगल में गणेश उईके मारा गया। दो महिला समेत चार नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिए हैं। उड़िसा पुलिस के डीआईजी ऑपरेशंस अखिलेश्वर सिंह लगातार मुठभेड़ की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बीती रात भी नक्सलियों से मुठभेड़ में 02 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। ऑपरेशन में उड़ीसा की स्पेशल फ़ोर्स एसओजी की 20 टीमें व सीआरपीएफ की 3 टीमें शामिल हैं।
