*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* जिला अधिवक्ता संघ बस्तर जगदलपुर के प्रतिष्ठित एवं संघर्षपूर्ण चुनाव में जगदलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमादित्य झा ने अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी आनंद विश्वकर्मा को 100 से भी ज्यादा मतों से हराया है।

अधिवक्ता संघ बस्तर जगदलपुर का चुनाव बेहद रोमांचक और संघर्ष भरा रहा। संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान पर उतरे प्रत्याशियों ने माहभर तक जमकर पसीना बहाया। वकीलों के घर घर जाकर मान मनुहार किया जाता रहा। वकीलों के साथ ही आम लोगों में भी इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा था। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमदित्य झा और आनंद विश्वकर्मा के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्ष भरा लग रहा था। मगर जब चुनाव परिणाम आए तो श्री झा को एकतरफा 274 मत मिले, जबकि श्री विश्वकर्मा को 147 मत ही मिले। उपाध्यक्ष पुरुष में अवधेश झा को 308 मत मिले, वहीं रमेश पाणिग्रही को 161 मत मिले। अवधेश झा ने सैकड़ों मतों से हराया। उपाध्यक्ष कनिष्ठ महिला पद हेतु हुए चुनाव में प्रीति वानखेडे ने अपने प्रतिद्वंदी को 63 मतों से हराकर विजय प्राप्त की। सचिव पद पर संतोष चौधरी ने त्रिकोणीय मुकाबले में मात्र 4 वोट से विजय हासिल की है। सह सचिव पद के चुनाव में भारत सिंह सेठिया ने रौनी फर्नांडीज को 67 मत से हराकर विजय प्राप्त की।
