जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार करने का उद्देश्य लेकर जिले में विधानसभा स्तरीय बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को भाजपा की बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक ग्राम मूली में आयोजित की गयी। जिसमें प्रमुख रूप से बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर जिला संगठन प्रभारी सतीश लाटिया, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, बस्तर विधानसभा प्रभारी व छग राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ अध्यक्ष रुपसाय सलाम व पूर्व विधायक डा. सुभाऊ राम कश्यप उपस्थित थे। भाजपा के वरिष्ठों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति – नीति को आगे बढ़ाते हुये पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन जन तक पहुंचाने आह्वान किया।

बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा बढ़ाते हुये वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज़ एक विचारधारा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव राष्ट्र सेवा व जन सेवा को प्राथमिकता दी है। युग पुरुष अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष मे समस्त कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि उनके विचारों और सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचायें। पार्टी द्वारा अटल स्मृति दिवस पर होने वाले विविध कार्यक्रमों में आम जनों को जोड़ कर भव्यता से पूर्ण करें। 25 दिसम्बर को अटल जी की जयंती और 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस का आयोजन संपूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ मण्डल स्तर पर संपन्न होंगे, जिसमें भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता सहभागिता निभायें।
बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक का संचालन जिला महामंत्री परीस बेसरा और आभार प्रदर्शन मनीराम कश्यप ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव,ललिता बघेल, योगेन्द्र पाण्डेय, रोहित त्रिवेदी, मण्डल अध्यक्ष तरूण पाण्डेय, पीताम्बर कश्यप, सुखदेव मण्डावी, शकुन्तला कश्यप, ललिता कश्यप, सोनाबारी भद्रे,किरण सेन, रामानंद मिश्रा, प्रेम लाल पाणिग्रही, दशरथ सूर्यवंशी, वीरेंद्र जोशी आदि सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
____________________
