*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक रेखचंद जैन की उपस्थिति में बस्तर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, नगरनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष सेठिया के नेतृत्व में किसान कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा धान खरीदी केंद्र में लिमिट बढ़ाने की मांग को लेकर गरावंडकला खरीदी केंद्र में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया। मांग पूरी करने दो दिन के अल्टीमेट के साथ ज्ञापन सौंपा गया। मांग पूरी न होने पर सभी खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की चेतावनी दी गई है।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम कश्यप एवं ब्लॉक अध्यक्ष नगरनार संतोष सेठिया ने बताया कि गरावं डकला के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की लिमिट कम होने से किसानों को धान विक्रय हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान एवं ब्लॉक कांग्रेस तथा जिला किसान काग्रेस द्वारा खरीदी लिमिट बढ़ाने हेतु पूर्व में ज्ञापन दिया गया था, परंत शासन-प्रशासन द्वारा खरीदी की लिमिट बढ़ाने की दिशा में आज पर्यन्त कोई प्रयास नहीं किया गया। जिससे किसानों को अपना धान विक्रय करने हेतु भटकना पड़ रहा है। समय कम होने से किसानों को अपनी उपज को विक्रय न कर पाने का डर सता रहा है। जिस कारण आज गरावंडकला धान खरीदी केन्द्र के समस्त किसान एवं ब्लॉक कांग्रेस तथा जिला किसान कांग्रेस द्वारा खरीदी केंद्र में तालाबंदी की गई। मांग पूरी होने तक तालाबंदी जारी रहेगी। दो दिन का अल्टीमेटम दिया गया है, यदि मांग पूरी नहीं होती है तो सभी धान खरीदी केंद्रों में तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान भोजराज नाग, तिलक यादव, संजय नाग, जगेश बघेल, बनमाली, धनपति, चंद्रशेखर गोयल, त्रिनाथ बेलसरिया, प्यारे बघेल, लिमसर बघेल, महादेव, रमेश पत्रो, नीलकंठ गोयल, मधु सेठिया, बलिराम, श्याम बघेल, मोतीराम बघेल, तुलसीराम सेठिया, सोनू बघेल, सोनसिंग, संजय बघेल, जगतराम, चेतन बघेल, नरेंद, प्रभुदास, सोनूराम गोयल, लखेश्वर बघेल, देवेंद्र बघेल, मंगलराम गोयल,रमेश गोयल,धनुजय, नकुल गोयल, सोमनाथ, गणेश गोयल, सतराव, सोहनलाल, सत्यनाराण, सुंदर नाग, रूपनारायण, राजेश कश्यप, ललित राहुत, लखी भरती, मगल साय, दिलीप साहू, सुखलधर बघेल, प्रणय शील, त्रिनाथ रेड्डी, सहदेव, रमेश, गोविंद नाग, मुकुंद राम नेताम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
