*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं।
बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र स्थित कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी एरिया में सुरक्षा बलों की सघन कार्रवाई जारी है। जवानों ने नक्सलियों द्वारा में जमीन के अंदर छुपा कर रखे गए हथियार बनाने व मरम्मत करने के उपकरण, बीजीएल सेल निर्माण सामग्री एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। अभियान के दौरान कर्रेगुट्टा हिस्ल के डोलीगुटटा की एक चोटी पर नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए दो नग प्रेशर आइईडी बरामद किए गए, जिन्हे 204 कोबरा की बीडीडी टीम द्वारा मौके पर नष्ट किय गया।
एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के जंगलों में जिला पुलिस बल, कोबरा 204वीं बटालियन एवं सीआरपीएफ 196वीं बटालियन की टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, मरम्मत करने के उपकरण, बीजीएल निर्माण की सामग्री एवं उपकरण विस्फोटक सामग्री एवं सामग्री का डंप बरामद किया गया। कर्रेगुट्टा हिल्स से हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल, बीजीएल टेल, स्टील प्लेट एवं अन्य पार्ट्स, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर आदि उपकरण हथियार मरम्मत के अन्य भारी उपकरण बरामद किए गए। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से नक्सलियों की साजिश को विफल किया गया है। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सुरक्षा बलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन लगातार जारी है।



