*अर्जुन झा*
जगदलपुर 20 दिसंबर (देशबन्धु)। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2025– 27 का प्रचार जोरों पर है। अध्यक्ष पद के लिए आनंद विश्वकर्मा और विक्रमादित्य झा के बीच सीधा टक्कर है दोनों ही प्रत्याशी मतदाताओं के घर घर पहुंच कर घनिष्ठ संपर्क बनाए हुए हैं । उल्लेखनीय है कि आनंद विश्वकर्मा पहली बार अध्यक्ष पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं वही विक्रमादित्य झा एक बार बस्तर जिला अध्यक्ष के पद पर पहली बार चुनाव लड़े और विजयी रहे । इसके बाद दो बार अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा अब चौथी बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश कर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदाताओं के बीच यह चर्चा जोड़ों पर है की आनंद विश्वकर्मा मिलनसार व्यक्तित्व के साथ ही साधारण स्वभाव के धनी है । केवल दो ही प्रत्याशी होने से चुनाव काफी रोमांचक हो चला है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियों का दौर भी चल रहा है उसमें आमंत्रित अधिवक्ताओं की उपस्थित संख्या को लेकर अपनी अपनी जीत का आंकलन कर रहे है,कुल 460 मतदाता है,कितने अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करते है और उसके आधार पर देखना है कि 23 दिसंबर को ऊंठ किस करवट बैठता है।
इसी तरह बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में उपाध्यक्ष पद (पुरुष) के लिए अवधेश झा और रमेश पाणिग्रही के बीच सीधा मुकाबला है वहीं उपाध्यक्ष पद पर (महिला) प्रीति वानखेड़े और संगीता चौहान के बीच कड़ा मुकाबला है। सचिव पद के लिए लिखेश्वर जोशी, पवन राजपूत और संतोष चौधरी, के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। सह- सचिव पद पर भरत सेठिया और रॉनी फर्नांडिस के बीच सीधा मुकाबला है।
अन्य पदों के लिए एक – एक प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में होने से पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनमें कोषाध्यक्ष पद पर दीनबंधु रथ। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद पर हेलिना गिरिधरन, ग्रंथपाल पद पर ओम प्रकाश यादव और कार्यकारणी सदस्य के पद पर
गणेश कुमार दहिया , परमजीत कुमार मोहना , रामुराम मौर्य ,श्रीमती संतोष ,विपिन मालवीय के साथ
कार्यकारणी सदस्य ( महिला आरक्षित)पद पर संगीता श्रीवास्तव । निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है हालांकि इसकी अधिकारिक घोषणा मतगणना के बाद ही की जाएगी।
