रायपुर: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी और नई रेल लाइन के कमीशनिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है। इस तकनीकी कार्य (प्री-एनआई और एनआई) की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित होगा। आगामी जनवरी और फरवरी 2026 में कोरबा और रायपुर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं।

प्रमुख ट्रेनें जो रहेंगी रद्द
रेलवे प्रशासन के अनुसार, अधोसंरचना कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनें अपने निर्धारित फेरों के लिए निरस्त की गई हैं:
यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस का बदला मार्ग
गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस 27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन अब काचीगुडा, निजामाबाद, मुदखेड़, पिंपल खुटी, नागपुर, दुर्ग और बिलासपुर होकर संचालित की जाएगी।
देरी से चलने वाली ट्रेनें
दरभंगा से चलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस आगामी 11 फरवरी को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।
यात्रियों के लिए सलाह: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
