रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी को ‘नशा मुक्त’ बनाने की दिशा में गंज थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 16.56 ग्राम हाई-क्वालिटी कोकीन मिली।
कीमत: बाजार में जब्त कोकीन की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।
इरादा: प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी न्यू ईयर जश्न के दौरान रईस जादों और पार्टियों में नशा सप्लाई करने की फिराक में था।
जांच: पुलिस अब आरोपी के ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड’ लिंकेज खंगाल रही है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुँचा जा सके।
