भिलाई/दुर्ग। सुपेला अंडर ब्रिज के पास पुलिस को लगभग 30 से 35 वर्ष की आयु की एक अज्ञात महिला का शव बोरे में बंद मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात महिला की शिनाख्त (पहचान) के प्रयास शुरू कर दिए हैं और आम जनता से मदद की अपील की है।
महिला की पहचान में सहयोग के लिए पुलिस ने शरीर पर पाए गए विशिष्ट निशान और वस्तुओं का विवरण जारी किया है:
पहचान के विशिष्ट निशान और वस्तुएं:
बाएं हाथ पर गोदना (Tattoo):बाएं हाथ पर “महादेव” और त्रिशूल का गोदना गुदा हुआ है, जिसके साथ 07 नग स्टार भी बने हुए हैं।बाएं हाथ में ही महादेव के नीचे “लखन सुरेश B M आरती” का नाम गोदना में गुदा हुआ है।बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली के पीछे ‘A’ अक्षर का गोदना है।
आभूषण और धागे:
बाईं कलाई में काला धागा बंधा हुआ है।बाईं कलाई में सफेद-आसमानी रंग की 03 नग चूड़ियां और दायीं कलाई में 01 आसमानी-सफेद चूड़ी है।दोनों पैर के अंगूठे में लोहे का रिंग है।दाएं कान में टॉप्स पहना हुआ है।
वस्त्र:
महिला ने फिरोजा कलर (Turquoise) का पेटीकोट पहना हुआ था।
यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त अज्ञात महिला की पहचान के विषय में कोई भी जानकारी है, तो वे तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर या थाना प्रभारी सुपेला को सूचित करें:
नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर: 8878505555
थाना प्रभारी, सुपेला: 7988522909


