दुर्ग, 13 दिसंबर। दुर्ग जिले की जामुल थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से जुए में लगी 91,500 रुपये नकद और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जामुल पुलिस को मुखबिर से ग्राम सुरडुंग नाला के पास खुले स्थान पर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। बताया गया था कि कुछ लोग रुपये-पैसों की बाजी लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही, जामुल पुलिस की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी की।
पुलिस की टीम ने घेराबंदी के दौरान सात लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा। मौके से 91,500 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश का एक सेट जब्त किया गया है।
इन आरोपियों पर हुई कार्रवाई
पुलिस ने गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:शेखर देवांगन (निवासी महामाया वार्ड, ग्राम सुरडुंग)रामा बघेल (निवासी कैलाश नगर)संतोष शुक्ला (निवासी मीलन चौक, सुरडुंग)जितेंद्र साहनी (निवासी इंदिरा नगर, सुपेला)मुरली साहू (निवासी जेवरा सिरसा)राजेश साहू (निवासी हाउसिंग बोर्ड, चरोदा)सत्यम साहू (निवासी शिव मंदिर, जामुल)
पुलिस का कहना है कि जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
