**रायपुर, 5 दिसंबर ।** छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर ने हाईस्कूल और हायर सेकंडरी की मुख्य/अवसर परीक्षा मार्च–अप्रैल 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान ने सामान्य शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तय की है।
निर्धारित तिथि चूकने वाले विद्यार्थी 18 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक ₹500 विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विद्यार्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र ओपन स्कूल की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं, साथ ही पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
ओपन स्कूल प्रबंधन ने सभी योग्य छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने का अनुरोध किया है।
