बीजापुर 3 दिसंबर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादी समूह के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक 12 माओवादी लड़ाकों के मारे जाने की जानकारी मिली है। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया, जिनमें SLR, INSAS और .303 राइफलें शामिल हैं।

दुर्भाग्यवश, इस कार्रवाई में बीजापुर DRG के तीन जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में सुरक्षित हालत में इलाज किया जा रहा है।
सुरक्षा बल क्षेत्र में तलाशी और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रखे हुए हैं। अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है और क्षेत्र को घेरकर व्यापक जांच की जा रही है।
सुरक्षा विभाग ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद सभी विवरण मीडिया के माध्यम से साझा किए जाएंगे।
—
