*****अर्जुन झा*****
*जगदलपुर।* बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने और एक जवान के घायल होने की खबर है। जवानों ने नक्सलियों के एक बड़े समूह को घेर लिया है।
मुठभेड़ बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर भैरमगढ़ क्षेत्र के गंगालूर और केशकुतुल के जंगलों में जारी है। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने और एक जवान के शहीद होने की अपुष्ट खबर है। अभी भी दोनों ओर से रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।सूत्रों के मुताबिक दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर स्थित भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में सुरक्षा बलों की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पहाड़ियों में छुपे नक्सली ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू करने लगे। सुरक्षा बलों के जवानों ने तुरंत पोजीशान लेकर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।
