दुर्ग जिले में अवैध हथियार रखने और बेचने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पुलगांव पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। मुखबीर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को पता चला कि **शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से तलवार रखकर बेचने की कोशिश कर रहा है।**
सूचना मिलते ही थाना पुलगांव की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम **निर्मल सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी अमृतसर, पंजाब** बताया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने **6 लोहे की तलवारें** बरामद कीं।
अपराध स्वीकार करने के बाद आरोपी को **धारा 25 आर्म्स एक्ट** के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना पुलगांव पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी।
—
