**दुर्ग, 02 दिसंबर।**
शहर के पटेल चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय के पास सोमवार को बिना किसी पूर्व अनुमति के अचानक जुटे प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर आवागमन रोक दिया। मौके पर मौजूद कोतवाली और अन्य थानों से तैनात पुलिसबल ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रामक होते गए।
बताया गया कि प्रदर्शनकारियों ने अपने साथियों को भी मौके पर बुलाकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। समझाइश देने पर वे पुलिस जवानों से भिड़ गए और झूमाझटकी करने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चोटें भी आईं और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।
घटना के संबंध में सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025 दर्ज किया गया है। प्रारंभिक रूप से धारा 221, 126(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। बाद में विवेचना के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 121(1), 132, 61(2) और 125(क) भी जोड़ी गई हैं।
**त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।**
अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
**गिरफ्तार आरोपी:**
1. **अनिल वासनिक**, 43 वर्ष, निवासी अंबेडकर नगर, दुर्ग
2. **विक्की चंद्राकर**, 32 वर्ष, निवासी शीतला नगर, दुर्ग
3. **दिनेश पाण्डेय**, 35 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग
4. **राकेश यादव**, 38 वर्ष, निवासी गयानगर, दुर्ग
5. **जितेन्द्र बत्रा**, 41 वर्ष, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग
—
