****भिलाई। सिरसा गेट से उमदा रोड की ओर जा रहे 65 वर्षीय दिव्यांग गोवर्धन पाल एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया गया कि वे हथखोज से अपने रिश्तेदारों के यहां हुए दशगात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।
उमदा बस्ती के नजदीक अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी चार-चक्के वाली स्कूटी को तेज गति से टक्कर मार दी। झटका इतना जोरदार था कि स्कूटी नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से भिड़कर गोवर्धन सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाने की 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल गोवर्धन पाल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान में जुटी हुई है।
