भिलाईनगर। अब शहर के नालों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे शिवनाथ नदी में नहीं जाएगा। भिलाई नगर निगम ने कचांदुर में 150 एमएलडी क्षमता वाला आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना की कुल लागत 189 करोड़ रुपए है।
प्लांट के निर्माण और संचालन की देखरेख पुणे की एक एजेंसी करेगी, जो अगले 15 वर्षों तक इस काम को संभालेगी। इसके लिए लगभग 145 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। कचांदुर में प्लांट के लिए 14 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है।
कोसा नगर और तेलहा नाला सहित अन्य नालों में घरों, उद्योगों और होटलों से निकलने वाला अपशिष्ट जल बहता है। नया एसटीपी इसे पूरी तरह से शुद्ध करेगा और पर्यावरण के अनुकूल बनाएगा।
नगर निगम की योजना है कि शुद्ध जल का उपयोग सिंचाई और औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे जल संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा और नदी प्रदूषण को रोका जा सकेगा।
—
