दुर्ग, 25 नवंबर।मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, रामगोपाल गर्ग द्वारा कार्यालय के सभागार में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘इन्वेस्टिगेशन ट्रैकिंग सिस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेंस ITSSO पोर्टल के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया तथा महिला संबंधी अपराधों के त्वरित और प्रभावी निराकरण पर विशेष बल दिया गया। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने निर्देशित किया कि महिला अपराधों में चालान को माननीय न्यायालय में निर्धारित समय अवधि में प्रस्तुत किया जाए तथा अनावश्यक विलंब से बचते हुए सभी लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने आगामी दिसंबर माह तक रेंज स्तर पर लंबित मामलों के निराकरण में अधिकतम प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान ITSSO पोर्टल के माध्यम से की जा रही कार्यवाही, केस ट्रैकिंग, कार्यप्रणाली और बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्म तंवर, डीएसपी दुर्ग शिल्पा साहू, डीएसपी बेमेतरा कौशल्या साहू, उप-निरीक्षक राजकुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक श्रीमती सीता गोस्वामी (बालोद) एवं पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
**दुर्ग रेंज में IGP रामगोपाल गर्ग की समीक्षा बैठक, महिला अपराधों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर**
**दुर्ग रेंज में IGP रामगोपाल गर्ग की समीक्षा बैठक, महिला अपराधों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर**
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
