दुर्ग, 23 नवम्बर 2025। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक (आरजीएसए) के एक संविदा पद पर नियुक्ति के लिए तैयार की गई अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी. के. दुबे ने बताया कि अभ्यर्थी जारी सूची को दुर्ग जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। सूची ऑनलाइन अवलोकन के लिए उपलब्ध करा दी गई है।

