दुर्ग। जामुल थाना सीमा में नंदनी एयरोड्रम के सामने जामुल–अहिवारा मार्ग पर आज एक पिकअप और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। अचानक हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और चालक घायल हो गए।
घटना में पिकअप वाहन के ड्राइवर राजू टंडन को गंभीर चोटें लगी हैं। उसके जबड़े में गहरा फ्रैक्चर और सिर पर गंभीर चोट की जानकारी सामने आई है। वहीं बोलेरो वाहन चला रहे साहिल नायक भी घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी, भिलाई की बोलेरो और मालवाहक पिकअप के बीच हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
