दुर्ग। रेलवे माल गोदाम में स्थायी नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उतई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तब सामने आया जब श्रीमती रीति देशलहरा ने शिकायत दर्ज कराई कि बिसेसर मारकंडे नामक व्यक्ति ने खुद को रेलवे माल गोदाम का लीडर बताकर उनके बेटे सहित अन्य युवकों को तीन महीने में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और प्रति व्यक्ति ढाई लाख रुपये की मांग कर 32 लोगों से कुल 33 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए। बावजूद इसके किसी को नौकरी नहीं मिली और न ही पैसे लौटाए गए। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और पता लगाया कि मुख्य आरोपी बिसेसर पहले रसमड़ा रेलवे गोदाम में हमाल का काम करता था, जबकि साथी हेमंत साहू रेलवे श्रमिक संगठन में सचिव था। दोनों ने मिलकर युवकों को भ्रमित कर रकम ऐंठी थी। ठगी की रकम से आरोपियों ने घर बनवाए, वाहन खरीदे और निजी खर्चों में पैसे खर्च किए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 22 हजार रुपये नकद, दो कार, एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी, चार मोबाइल फोन, बैंक पासबुक व एटीएम सहित कई दस्तावेज जब्त किए हैं। पूछताछ में बिसेसर, उसका बेटा प्रमोद उर्फ राहुल और आरोपी हेमंत साहू ने अपराध स्वीकार कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।
# **रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 33.50 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े**
# **रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 33.50 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपी पकड़े**
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
