दुर्ग पुलिस रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर **69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट–2025** के लिए प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम **21 से 26 दिसंबर 2025** तक **नागपुर (महाराष्ट्र)** में आयोजित किया जाएगा।
रेंज स्तर पर आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में निम्न 06 विषयों पर प्रतिभागियों की दक्षता का मूल्यांकन किया गया—
**साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टीगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी सबोटाज चेक, कंप्यूटर अवेयरनेस एवं डॉग स्क्वाड।**
**चयनित प्रतिभागियों की सूची**
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी **दुर्ग पुलिस रेंज** से चयनित होकर **पुलिस मुख्यालय, रायपुर** को प्रेषित किए गए हैं—
* **उप निरीक्षक अमित अंदानी – जिला दुर्ग**
* **सहायक उप निरीक्षक किरेन्द्र सिंह – जिला दुर्ग**
* **निरीक्षक रविशंकर पांडेय – जिला बालोद**
* **सउनि कांताराम थिलेन्द्र – जिला बालोद**
* **आरक्षक 1393 शेख अबुबकर – जिला दुर्ग**
* **आरक्षक मनीष ठाकुर – जिला बालोद**
* **आरक्षक विजेंद्र सिंह – जिला दुर्ग**
* **आरक्षक हीरालाल – जिला दुर्ग**
* **आरक्षक सुरेश नारंगे – जिला बेमेतरा**
* **आरक्षक काशीराम बरेठ – जिला दुर्ग**
* **आरक्षक विनोव राजपूत – जिला बेमेतरा**
* **आर. राजकुमार कश्यप – जिला दुर्ग**
* **आरक्षक नरेन्द्र लहरे – जिला बेमेतरा**
