**दुर्ग, 17 नवंबर।**
जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम के बीच खुर्सीपार क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की वारदात ने सनसनी फैला दी। चार अज्ञात युवकों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, *पुरुषोत्तम* नामक युवक रात में चौक पर खड़ा था। तभी चार युवक वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर पुरुषोत्तम के हाथ और पैर पर कई वार कर दिए।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
