दुर्ग, 17 नवंबर। जामुल में शुक्रवार शाम इवेंट ऑर्गेनाइजऱ विकास पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य संदिग्ध करण को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि करण ने झारखंड से किराए पर तीन शूटर बुलवाए थे और विकास को निशाना बनाने की सुपारी दी थी।
पुलिस के अनुसार, बुलाए गए तीन में से दो शूटर वारदात स्थल पर पहुंचे और विकास पर गोलियां चलाईं। सौभाग्य से एक गोली उसके कान को छूकर निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी करण अपने साथी के साथ जलेबी चौक के पास फायरिंग की कोशिश कर चुका है, हालांकि उस समय भी कोई घायल नहीं हुआ था।
दो बार की गई फायरिंग से पुलिस को संदेह है कि करण अपने भाई की मौत का बदला लेने की नीयत से इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी के हर एंगल से संबंधों और पिछले विवादों की जांच कर रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, जनवरी 2024 में कैंप क्षेत्र में शिवम साव की पिकअप गाड़ी की टक्कर विकास के भाई राहुल की बाइक से हुई थी। शिवम, करण का भाई था। इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था और शिवम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चंद्रेश, सुमित, अनिकेत, राहुल और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हत्या के बाद आरोपियों के घरों में अवैध निर्माण पर निगम ने बुलडोजर भी चलाया था।
सूत्रों के अनुसार, शिवम की मौत के बाद करण अपनी ओर से बदला लेने की कोशिश में लगा था और जलेबी चौक में भी एक बार फायरिंग कर चुका है। इस मामले में भी उसे गिरफ्तार किया गया था।
एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर दिशा से जांच कर रही है। कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और टीम लगातार काम कर रही है। जल्द ही फायरिंग कांड से जुड़े पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
दुर्ग में फायरिंग की वारदात, इवेंट ऑर्गेनाइज़र निशाना – आरोपी हिरासत में
दुर्ग में फायरिंग की वारदात, इवेंट ऑर्गेनाइज़र निशाना – आरोपी हिरासत में
Related Posts
Add A Comment
About Us
दुर्ग–भिलाई और छत्तीसगढ़ की भरोसेमंद खबरों का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल।
Email: updatedurgbhilai@gmail.com
Mobile: 7000086915
Address: 12/ आई रिसाली सेक्टर, भिलाई, छत्तीसगढ़
Usefull Pages
Disclaimer
DurgBhilaiUpdate.com पर प्रकाशित सभी समाचार, जानकारी और लेख सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। वेबसाइट किसी भी जानकारी की पूर्ण सटीकता, विश्वसनीयता या अपडेट होने की गारंटी नहीं देती। किसी भी निर्णय के लिए कृपया आधिकारिक स्रोतों या विशेषज्ञ सलाह का पालन करें। वेबसाइट पर दिए गए विज्ञापनों और बाहरी लिंक की जिम्मेदारी संबंधित थर्ड-पार्टी की होगी।
© 2025 DurgBhilaiUpdate.com | Design By Nimble Technology
