दुर्ग, 16 नवंबर ।
थाना सुपेला क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकारी देशी भट्टी के पास एक युवक धारदार स्टील का चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम शेख आयुब, पिता शेख याकुब, उम्र 20 वर्ष, निवासी **एसबीआई बैंक कॉलोनी, भिलाई नगर, बताया। पुलिस ने मौके से उसके पास रखा स्टील का धारदार चाकू गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया।
मामले में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1361/2025, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक दीपक चौहान, सहायक उपनिरीक्षक अजय शंकर अविनाशी, गंगाराम रावत, तथा आरक्षक धर्मेन्द्र सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
