
दुर्ग, 15 नवम्बर । दुर्ग के धमधा क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब ग्राम हीरेतरा में नींव की खुदाई के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस हादसे में दो मजदूर दीवार के मलबे में दब गए, जिनकी मौत हो गई।ग्राम हीरेतरा के गुरुदेव चंदेल ने अपने घर की नई नींव खोदवाने के लिए कुछ मजदूरों को बुलाया था। मजदूर ईश्वरी गायकवाड़ और कमल नारायण ठाकुर भी वहीं खुदाई का काम कर रहे थे।
अचानक खुदाई वाली जगह के बगल में बने कच्चे मकान की दीवार बिना किसी चेतावनी के गिर गई, जिसमें दोनों मजदूर दब गए। कमल नारायण ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ईश्वरी गायकवाड़ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही धमधा पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
