*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 फरवरी को जगदलपुर आ रहे हैं। अमित शाह के जगदलपुर प्रवास को लेकर शहर के लालबाग मैदान पर चल रही तैयारियों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जायजा लिया।
इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिंन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता राजीव बत्रा, राजेश श्रीवास्तव, मनोहर तिवारी साथ उपस्थित थे।



