*अर्जुन झा*22/1/26(दुर्ग भिलाई अपडेट)
*जगदलपुर*आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा एनएमडीसी के वादा खिलाफी के खिलाफ व 11 सूत्रीय मांगो को लेकर एनएमडीसी गेट के सामने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।*
*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने कहा एनएमडीसी द्वारा 300 करोड़ रुपए के टेंडर प्रकिया में नियमों को ताक में रखकर योग्य कंपनी को बाहर कर टेंडर प्रकिया में अनियमितता व विशेष कंपनी एफएसएनएल को अनुचित लाभ पहुंचाने,निवेद शर्तों में अचानक बदलाव करने के विरोध में व इसकी जांच मांग सहित दोषियों पर सख्त कार्यवाही को लेकर विगत दिनों एनएमडीसी के मुख्य विजिलेंस अधिकारी को कांग्रेस पार्टी ने ज्ञापन सौंपा गया था.क्योंकि इस चयन प्रकिया में बड़ी गड़बड़ियां और भ्रष्टाचार साफ दिख रही है।किंतु आज पर्यंत तक इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है कांग्रेस पार्टी की मांग है इस मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्यवाही होनी चाहिए..*
*अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने हेतु यह सरकार निजीकरण कर रही है केंद्र और राज्य सरकार स्थानीय स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने से मुकर रही है भाजपा की सरकार NMDC स्टील प्लांट का निजीकरण तत्काल प्रभाव से रोके कांग्रेस पार्टी एनएमडीसी जैसे सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण का विरोध करती हैं, क्योंकि निजीकरण के कारण स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार के अवसरों में कमी आएगी और संसाधनों पर नियंत्रण बड़े औद्योगिक घरानों के हाथ में चला जाएगा।बस्तर के पूर्णतःअनुसूचित क्षेत्र होने और आदिवासियों की बहुलता के कारण, स्थानीय निवासियों, खासकर युवाओं के लिए सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 50% आरक्षण दी जाए, ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र का विकास हो सके।*
*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा NMDC से प्रभावित गांवों के विकास के लिए पूर्व की तरह राशि CSR फंड के तहत प्रत्येक गांव को राशि उपलब्ध कराई जाए ताकि NMDC से प्रभावित गांवों के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क और रोजगार के अवसरों में निवेश हो बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास को बेहतर गति मिल सके।*
*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे बताया ग्रामीणों की शिकायत है कि NMDC खनन से निकलने वाला दूषित लाल पानी और अपशिष्ट पदार्थ नगरनार के आसपास के गांवों और नदियों को लगातार प्रदूषित कर रहा हैं,खनन प्रक्रिया से निकलने वाला लाल पानी नदियों और खेतों में मिल रहा है,जिससे पानी और मिट्टी जहरीली हो रही है.और इसके कारण खेती और पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है NMDC ‘जीरो डिस्चार्ज’ का लक्ष्य रखती है, जिसमें अपशिष्ट जल का उपचार करके उसे राख कंडीशनिंग और ग्रीनबेल्ट विकास में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन NMDC द्वारा ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है और न ही एनएमडीसी पर्यावरण के नियमों का पालन करती दिखाई दे रही है जिससे किसानों और पर्यावरण की चिंता बढ़ती जा रही है.NMDC से निकलने वाली अपशिष्ट पदार्थ एवं जहरीले पानी को ग्रामीण क्षेत्रों में ना छोड़े जाए ताकि दूषित लाल पानी और अपशिष्ट पदार्थ नगरनार के आसपास के गांवों को राहत मिल सके..*
*शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा एनएमडीसी द्वारा कोपागुड़ा के खुटपदर में सुपर स्पेशलिट अस्पताल बनने तक,डिमरापाल में बन रहे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में एनएमडीसी कर्मचारियों के साथ-साथ एनएमडीसी के प्रभावित गांवों के लोगों को भी प्राथमिकता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ व रोजगार मिल सके।ताकि स्थानीय युवाओं और बस्तरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। साथ ही एनएमडीसी द्वारा कोपागुड़ा में अस्पताल का निर्माण कराए।*
*NMDC के द्वारा बस्तर के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु आवासीय स्कूल का निर्माण कराए बस्तर के सभी बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए आवासीय स्कूलों की बेहद आवश्यकता है.NMDC और सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूती देने आवासीय स्कूल का निर्माण कराए ताकि बस्तर क्षेत्र और गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिल सके…*
*ITI और स्किल ट्रेनिंग से युवाओं को रोजगार दे NMDC और ठेका प्रथा को खत्म किया जाए बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के लिए आईटीआई (ITI) और स्किल ट्रेनिंग (Skill Training) को मज़बूत करना बेहद ज़रूरी है, जिससे हमारे युवा उद्योगों की मांग के अनुसार कुशल व सक्षम बनें ताकि युवाओं को आधुनिक उद्योगों के लिए तैयार किया जा सके.जिससे प्रशिक्षण और नौकरी के बीच सीधा संबंध बन सके.हमारी मांग है कि NMDC जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अपनी ज़रूरतों के लिए सीधी भर्ती करनी चाहिए, जिससे ठेका प्रथा पर निर्भरता कम हो और युवाओं को सीधे कंपनी का पूर्ण हिस्सा बनने का मौका मिले।*
*बस्तर क्षेत्र के युवाओं के लिए NMDC खेल अकादमी के तहत 50 एकड़ जमीन आरक्षित करें ताकि युवा खिलाड़ियों को सही मंच मिल सके,खेल अकादमियाँ न केवल खेल को बढ़ावा देंगी,इससे बस्तर के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और खेलों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।*
*NMDC किसानों की बर्बाद होती फसलों व जमीन का मुआवजा देना चाहिए बस्तर में NMDC के स्टील प्लांट से छोड़े जा रहे दूषित और केमिकल युक्त पानी से खेतों की फसलें बर्बाद हो रही हैं और इससे ज़मीन की उर्वरता भी घटती है,स्टील प्लांट कंपनी को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए और उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए,क्योंकि यह प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि औद्योगिक प्रदूषण के कारण हुआ है।क्योंकि यह प्राकृतिक आपदा के दायरे में नहीं आता। और यह समस्या कई सालों से है और किसान बार-बार मुआवजे की मांग कर रहे हैं NMDC तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा प्रदान करें..*
*एनएमडीसी द्वारा आड़ावाल से नगरनार डिवाइडर रोड का निर्माण एवं सड़क के दोनों ओर लाइट की उचित व्यवस्था करानी चाहिए ताकि इस रूट पर दुर्घटनाओं से बचा जा सके व दुघर्टनाओं पर रोक लगे पर इस पर भी एनएमडीसी द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है कांग्रेस पार्टी की मांग है खराब लाइटे की बेहतर मरम्मत हो व बेहतर रखरखाव सुनिश्चित की जाए।*
*इन सभी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर एनएमडीसी की वादा खिलाफी के विरोध में आज एनएमडीसी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के द्वारा एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी और भी उग्र प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगी..!*
*ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया ने बताया एनएमडीसी की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी CSR का हिस्सा रही हैं,बस्तर की मड़ई और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय आदिवासी समुदायों (गोंड, मारिया, मुरिया) की पहचान, परंपराओं और आध्यात्मिकता का प्रतीक हैं, जिसे बनाए रखने हेतु एनएमडीसी प्रभावित गांव के मेला मड़ई एवं बस्तर के सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए जो राशि जारी करती थी उसे फिर से राशि जारी किया जाए।*
*स्थानीय लोगों को NMDC में वेंडरशिप (ठेकेदारी) दिलाने के लिए कार्य करे NMDC स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का दावा करती है, लेकिन अक्सर बाहरी कंपनियों के प्रभुत्व की शिकायतें होती हैं, कांग्रेस पार्टी की मांग है कि खासकर बस्तर जैसे क्षेत्रों में जहां स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के साथ वेंडरशिप दिया जाए।नगरनार स्टील प्लांट जैसी परियोजनाओं में स्थानीय युवाओं को काम नहीं मिल रहा है,जबकि बाहर से आई कंपनियां काम कर रही हैं,एनएमडीसी द्वारा लोकल लोगों के लिए वेंडर कोर्ट लाइसेंस जारी किया जाए जिससे स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिल सके एनएमडीसी को स्थानीय युवाओं के लिए वेंडर पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाए और उन्हें आवश्यक जानकारी दे.ताकि स्थानीय युवा वेंडर लाइसेंस लेकर खुद ठेकेदारी कर सकते हैं,जिससे उन्हें और अन्य स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सके..*
*पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा एनएमडीसी प्लांट लगने से पहले जमीन अधिग्रहण और विस्थापन के दौरान जो वादे किए गए थे,उन्हें तत्काल प्रभाव से पूर्ण शर्तों के साथ पूरा किया जाए,खासकर स्थानीय समुदायों के साथ हुए समझौतों को।जो कि स्थानीय लोगों के अधिकारों और विकास से जुड़ा एक प्रमुख मुद्दा है जिससे बस्तर क्षेत्र के लोगों को एनएमडीसी के कार्यों से होने वाले मुनाफे और सुविधाओं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं का सीधा लाभ मिलना चाहिए।NMDC में लगातार बाहरी लोगों को लिए नौकरी दिए जाने की जानकारी मिलती है. जिसे होने नहीं दिया जायेगा.उन्होंने कहा कि यहां की शिक्षित बेरोजगारों को पहले प्राथमिकता मिलनी चाहिए. बस्तर में युवाओं को रोजगार के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए साथ ही प्रभावित गांवों को CSR मद से मुआवजा राशि प्रदान करना चाहिए अब NMDC की वादा खिलाफी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कांग्रेस पार्टी की उक्त मांगे पूरी नहीं होती है तो कांग्रेस पार्टी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जायगा।*

*इस दौरान संतोष यादव, दिनेश यदू, वीरेंद्र साहनी, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, कविता साहू,अतिरिक्त शुक्ला,महामंत्री जाहिद हुसैन,सेवादल कौशल नागवंशी,सत्यनारायण, लेखन बघेल,ब्लॉक अध्यक्षगण ग़ौरनाथ नाग,सूर्यापानी,पूर्णिमा सिरिल,मंडल प्रभारी तिलक राम,मंडल अध्यक्ष गणेश सेठिया,महेश द्विवेदी,सेक्टर प्रभारी प्रकाश राव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, दयाराम कश्यप,विजय सिंह,तुलाराम बघेल,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, सुषमा सुता, ललिता राव,दयाराम बघेल,भोजराज नाग,प्रणयशील तिलक यादव,लक्मन सूर्यनारायण राव,लक्ष्मीनारायन,जलंधर नाग,प्रीतम नाग,अंजना नाग,अनुराग महतो, नीतीश शर्मा, एस नीला,कमलेश पाठक,कमला भत्तरा, पार्षद सुशीला बघेल, अफरोज बेगम, जस्टिन भवानी,सलीम जाफर अली,मनिता राऊत, सुनीता सिंह,सुनीता दास, गुरमीत कौर,माही श्रीवास्तव, पिंकी, इंदु तिवारी, गौरी मंडल, जुबेदा, रैयमती ,सोनबती, सुखमती, सनमति, जनमती, रमेश, महादेव, नीलकंठ, लिमसर, मंगलसाय, मोहसिन खान, खीरेंद्र यादव,मोहन कश्यप,ज्योति, तुलसीराम सहित श्रमिक यूनियन संघ के समस्त कर्मचारी पदाधिकारी व सदस्यगण आदि मौजूद रहे।*





