*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* विधानसभा क्षेत्र के जगदलपुर, नगरनार एवं नानगुर मंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप ने 544 छात्राओं को साइकिल वितरण किया।
ग्राम कलचा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगरनार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पोड़ागुड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलचा, तुरेनार, आड़ावाल, आसना,हाटगुड़ा, नगरनार, मारकेल, धनपूंजी, मगनपुर, माड़पाल, नानगुर, पुसपाल, नेतानार, तिरिया, कुंरदी, पोड़ागुडा, बिलोरी एवं बाबूसेमरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने 544 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर, नगरनार एवं नानगुर मंडल में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं। आज हमारी बेटियां है तो कल है बेटियां पढ़ेगी विकास गढ़ेगी। सभी बच्चे बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें। हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास हो। किरण देव ने कहा कि यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है। श्री देव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों को स्कूल आने में परेशानी न हो जिसके लिए सरस्वती साईकिल योजना के तहत बेटियों को साईकिल वितरण किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे हैं। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि आज सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण छात्राओं को किया गया, सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस योजना का उद्देश्य है कि हमारी बेटियां शिक्षा से वंचित न रहें। बेहतर शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का कार्य करें। बच्चों से निवेदन है अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपना भविष्य सुनिश्चित करें। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलचा की 50 छात्राओं, तुरेनार की 19, हाटगुड़ा की 31, आसना की 24, आड़ावाल की 23, नगरनार की 63, मारकेल की 29, धनपूंजी की 19, मगनपुर की 18, माड़पाल की 58, नानगुर की 57, पुसपाल की 11, नेतानार की 10, तिरिया की 05, कुंरदी की 35, पोड़ागुड़ा की 26, बिलोरी की 30 और बाबूसेमरा की 36 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पोड़ागुड़ा के नवीन हाईस्कूल भवन का लोकार्पण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और सांसद महेश कश्यप के द्वारा किया गया। पोड़ागुड़ा में नवीन हाईस्कूल भवन की मांग क्षेत्र की जनता द्वारा वर्षो से की जा रही थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव की पहल पर पोड़ागुड़ा में 67 लाख की लागत से नवीन हाईस्कूल का निर्माण किया गया है। जिसका आज विधिवत लोकार्पण किया गया। भवन निर्माण से क्षेत्र के छात्रों को काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य बिंदु साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, हरिराम मंडावी, चंद्रकांत सेठिया, जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, हेमश्वरी, संरपंच जंयती कश्यप, रैदू नाग, प्रदीप देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, लखीधर बघेल, राजेश शर्मा, सुब्रतो विश्वास, धरमू मंडावी, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ, हरि साहू, चमेली जीराम, संजय गुप्ता, धनश्याम सेठिया, अजय सेठिया, रघु सेठिया, उदय दुबे, विकास पात्रो, सरिता साहू, संगीता, विकास, वेणुधर, दिनेश जेना एवं जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता, संयुक्त संचालक एचआर सोम, बीईओ राजेश गुप्ता स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।



