*अर्जुन झा*
*बस्तर।* बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खोरखोसा सुकुलगुड़ा पारा के किसान डमरू पिता सोनिया का खेत में रखा धान का कुपा जलकर खाक होने की घटना बहुत ही दुखद है। मिली जानकारी के अनुसार धान का कुपा खेत में रखा हुआ था, खेत के पराली में अज्ञात लोगों ने आग लगाई जिससे खेत में आग की लपटे रखे हुए धान के कुपा को चपेट में लिया, पूरा धान जलकर खाक हुआ।
किसान डमरू को भारी नुक़सान हुआ है और वे अब लैम्पस में कहां से धान लाकर अपना कर्ज चुका पाएंगे, इसको लेकर काफी चिंतित हैं। काफी प्रयास करने के बाद आग पर काबू पाया गया पर तब तक धान जलकर खाक हुआ था।



