भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के निजीकरण और शहर की संपत्तियों को बेचने के विरोध में आज सिविक सेंटर पार्किंग में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन में रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30 (इस्पात नगर) के पार्षद अनूप डे अपने समर्थकों और क्षेत्रवासियों के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में चल रहे इस आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
पार्षद अनूप डे ने कहा- “भिलाई के अस्तित्व पर है हमला”
प्रदर्शन के दौरान पार्षद अनूप डे ने प्रबंधन की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बीएसपी के स्कूलों, अस्पतालों और मैत्रीबाग जैसे गौरवशाली केंद्रों का निजीकरण केवल एक आर्थिक फैसला नहीं, बल्कि भिलाईवासियों की भावनाओं और उनके भविष्य पर सीधा हमला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिसाली और इस्पात नगर की जनता इस निजीकरण के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आंदोलन के प्रमुख मुद्दे जिन पर पार्षद ने जताई चिंता:
रोजगार पर संकट: संयंत्र के कर्मचारियों की संख्या 13,000 से घटाकर 6,500 करने की योजना का कड़ा विरोध।सेक्टर-9 अस्पताल: भिलाई की लाइफलाइन कहे जाने वाले अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने की साजिश को रोकना।मैत्रीबाग और स्कूल: सार्वजनिक सुविधाओं को निजी मुनाफे के लिए बेचे जाने के खिलाफ एकजुटता।मजदूर हित: ठेका श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी न मिलना और उन्हें बिना नोटिस काम से निकालना।
भिलाई की एकता का शक्ति प्रदर्शन
विधायक देवेंद्र यादव के आह्वान पर आयोजित इस ‘चलो सिविक सेंटर’ कार्यक्रम में पार्षद अनूप डे की मौजूदगी ने रिसाली क्षेत्र की भागीदारी को मजबूती दी। प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित जनसमूह ने केंद्र सरकार और सेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक ये जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

व्यापारियों और निवासियों का मिला समर्थन
अनूप डे ने कहा कि लीज नवीनीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न और टाउनशिप के जर्जर आवासों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वार्ड 30 की जनता की ओर से विश्वास दिलाया कि इस्पात नगर का हर निवासी इस हक की लड़ाई में अंतिम समय तक साथ रहेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस महासचिव दीपांकर साहू ,युवा नेता में राहुल साहू, देवेंद्र सिंह चौहान, नीरज शर्मा, रेशम गजपाल ,मयंक रामटेके ,हितेश पटेल एवं समस्त युवा साथी मौजूद थे।






