दुर्ग,25 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले की छावनी थाना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत दिनांक 25.02.2026 को थाना छावनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैकुंठ धाम दशहरा मैदान, कैम्प-02 के पास कुछ व्यक्ति सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा) बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया। पृथक-पृथक तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 6.89 ग्राम सिंथेटिक हिरोईन (चिट्टा), 01 मोटर सायकल, 03 मोबाईल फ ोन एवं नगद 500 रूपये जप्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8(सी), 21(्र), 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा यायालय में प्रस्तुत किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में नशा बिक्री की पुष्टि हुई है। चिट्टा की प्राप्ति के स्रोत, पेडलर एवं कोरियर की तलाश की जा रही है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का भी परीक्षण किया जा रहा है।
मामले में पुलिस ने करन सिंह उर्फ टेटू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अटल आवास हाउसिंग बोर्ड, 32 एकड़ भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग, रविन्द्र सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अटल आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग, अयान अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी संग्राम चौक, 18 नंबर रोड भिलाई, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग तथा लक्ष्मण चौधरी, उम्र 29 वर्ष, निवासी जवाहर नगर बॉम्बे आवास, थाना जामुल, जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग प्रदान करें। किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थ गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
