*रिसाली,दुर्ग.* माननीय पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जी एवं जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल जी द्वारा वार्ड क्रमांक 38, 39 एवं 40 की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन विस्तार, आगामी निगम चुनाव की तैयारी, बूथ स्तर एवं वार्ड स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना एवं रणनीति निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल जी ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे घर-घर संपर्क कर आम जनता को भाजपा की झूठ, दुष्प्रचार एवं भ्रम फैलाने वाली राजनीति से अवगत कराएं।
बैठक में महंगाई, बेरोजगारी एवं जनसमस्याओं पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार इन ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर नहीं है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे जनता के बीच जाकर सच्चाई रखें और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को मजबूती से प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर शीतल यादव (मंडल प्रभारी), श्यामल राव (उपाध्यक्ष ब्लॉक 6), रंजीता बेनुआ (पार्षद), आशा खंडते, ममता सोनी, हरीश उपाध्याय, रोशन कुमार, रूपा सोना, सीमा राजपूत, शेष गिरी, रामू लहर, पार्थो महानंद, पहारूराम, भास्कर राव, जी राहुल, डी. नारायण सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
