दुर्ग, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। जिले के थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जग्गा ढीमर (24 वर्ष), निवासी डबरापारा उत्तर, थाना पुरानी भिलाई ने 23 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुए विवाद के चलते आरोपीगण ने उन्हें डबरापारा ओवरब्रिज के पास रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने धारदार हथियार (ब्लेड) से प्राणघातक हमला किया, जबकि दूसरे आरोपी ने हाथ-मुक्का से मारपीट की। घटना में प्रार्थी के गले, बाएं कंधे एवं बाएं हाथ के अंगूठे में चोटें आई हैं।
पुलिस की कार्रवाई
रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।
आहत का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया
गवाहों के बयान दर्ज किए गए
घटनास्थल का निरीक्षण किया गया
जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी दीपक भारती (19 वर्ष) के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार ब्लेड उसके कब्जे से बरामद कर जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दीपक भारती (19 वर्ष)
पवन भारती (22 वर्ष)
निवासी – डबरापारा शिव मंदिर के पास, ओवरब्रिज के नीचे, पुरानी भिलाई
पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद को कानूनी माध्यम से सुलझाएं। कानून व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
