दुर्ग-भिलाई, (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निवास पर आयोजित बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 6 रिसाली की नई कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल ने संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर अपनी टीम की घोषणा की।
बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई। नवघोषित पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया।
कार्यकर्ताओं में नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित नेताओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।
