कांकेर, 24 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। रविवार को प्रार्थिया मीना उईके पति स्व. दयाराम उईके निवासी कोहकाटोला थाना नरहरपुर द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दया राम उईके द्वारा अपने पुराना मकान को तोड़वाकर नया मकान बनाने के लिये कॉलम गढ्ढा खुदवाया गया था कि दिनांक 22.02.2026 के सुबह लगभग 06.00 बजे प्रार्थिया का छोटा देवर दयालू राम उईके अपने पुत्र पूनम उईके, राघेन्द्र उईके, दो नाबालिक बालकों के साथ अपने घर तरफ से अश्लील गाली गलौच करते हुये एवं जान से मारने की धमकी देते हुये प्रार्थिया के घर आये आवाज को सुनकर प्रार्थिया के पति दयाराम कौन हो कहकर घर से बाहर निकले तब दयालू राम उईके, पूनम उईके, राघेन्द्र उईके व दो नाबालिक बालकों द्वारा हमारे जमीन में तुम लोग अपना घर बना रहे हो कहते हुये प्रार्थिया के पति दयाराम उईके व प्रार्थिया को सभी लोग हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये कालम गडड्रा में गिरा दिये दया राम को राघेन्द्र उईके निर्माण कार्य हेतु रखे रापा से सिर में मारा जिससे दयाराम का सिर फट गया और बहुत ज्यादा खुन निकलने लगा फिर पुनम उईके भी पास रखे जाता पत्थर के धम्मस से मारा जिससे दयाराम बेहोश होकर वही गडडे में गिर गये फिर पांचो मिलकर आज यही दफना देगे बोलते हुये गडडे में मिटूट्टी, पत्थर फेंकने लगे जिससे प्रार्थीया डरकर गडडे से बाहर निकलकर भागी लेकिन दयाराम गढ्ढे से नही निकल सका और दयाराम की मृत्यु हो गई जिस पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 43/2026 धारा 103(1), 296, 351(3), 3(5) क्चहृस् धारा कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए निखिल अशोक कुमार राखेचा (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में श्री योगेश साहू अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन,श्री अविनाश ठाकुर उप. पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना नरहरपुर हमराह स्टाप मे थाना नरहरपुर से आरोपीगण की पतासाजी व विवेचना हेतु पुलिस टीम गठित की गई। थाना नरहरपुर की गठित पुलिस टीम के द्वारा मृतक के शव का पीएम करावाकर घटना स्थल का निरीक्षण सीन ऑफ काइम मोबाईल युनिट के साथ कर घटना स्थल से पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किये और टीम के द्वारा अथक प्रयास कर सूझबुझपूर्वक त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपीगणों को सकुनत ग्राम कोहकाटोला से दिनांक 22.02.2026 को घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपीगणों द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा एवं जाता पत्थर के धम्मस को जप्त किया गया है और आरोपीगणों 1. राघेन्द्र उईके, 2. पुनम उईके, 3. दयालुराम उईके, व 02 विधि से संघर्षरत् बालकों के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपीगण व बालकों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
1. राघेन्द्र उईके पिता दयालुराम उईके उम्र 44 वर्ष,
2 पुनम उईके पिता दयालुराम उईके उम्र 47 वर्ष,
3. दयालु राम उईके पिता स्व फुलसिह उईके उम्र 73 वर्ष,
4. विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 वर्ष,
5 विधि से संघर्षरत बालक उम्र 16 वर्ष सभी निवासी कोहकाटोला
बरामद सामग्री का विवरण :-
हत्या में प्रयुक्त फावडा
हत्या में प्रयुक्त पत्थर से बने धम्मस।
पुलिस ने बताया कि निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर सउनि बुधारूराम मरकाम,प्र.आर. 316 संवलू नेताम, प्र.आर. 517 परमानंद सिन्हा, आर. 175 राजकुमार, आर. 559 पवन मरकाम, आर. 1267 रोहित गोटी, आर. 1376 राहुल जाटव, आर. 1030 रैन कुमार जैन, आर. 798 रमेश नाग, आर. 449 सिरिस मरकाम। अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देश्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही है। यह दी गई हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
