दुर्ग 23 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी को प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू द्वारा अनुमोदित किया गया।
कार्यकारिणी में पूर्व में सचिव रह चुके कर्मठ, ऊर्जावान एवं पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता जामवंत गजपाल (करगाडीह) को महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि जामवंत गजपाल के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।
