*-दुर्ग भिलाई अपडेट-* रिसाली.आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रातः 7 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल जी एवं नगर पालिक निगम रिसाली की प्रथम महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा जी जी के द्वारा वार्ड 17, स्टेशन मरोदा का सफल भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान वार्डवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। लोगों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषय प्रमुख रहे। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मुकंद भाऊ, एम.आई.सी. सदस्य संजू नेताम, अनिल देशमुख, रोहित धनकर, पार्षद रेखा देवी, अनूप डे,पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक, चुम्मन देशमुख, संतू दास मानिकपुरी, बसंत सिंह, सी. पी. देशलहरे, गणेश विश्वकर्मा, गौतम, अर्जुन शांडिल, जयंती महानंद, सोल्मा मुर्म्, आशा चंद्राकर, संतोष जोशी, गुलाब दास मानिकपुरी, ललित चाणक्य, प्रमोद चौधरी, मनीष साहू, निगम प्रशासन के अधिकारी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली की ओर से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
