भिलाई / रूआबांधा 10 फरवरी 2026 | दुर्ग भिलाई अपडेट:
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा, भिलाई में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय ललित चंद्राकर द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात बच्चों ने नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने मोर बालवाड़ी का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा संस्था के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जिस संस्कार और दिशा में ढाला जाता है, वे वैसे ही बनते हैं। शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देता है।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही मजबूत और सशक्त समाज की नींव है।
कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं आकांक्षा एवं भाग्यश्री पटेल को प्रथम एवं द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। विधायक ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन करने की सीख भी दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्रद्धा साहू, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राज राकेश जंघेल, शाला प्रबंधन अध्यक्ष हरीश पटेल, रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, पार्षद शीला नारखडे, सारिका साहू, ममता यादव, महामंत्री दशरथ साहू, करुणा यादव, प्रेमचंद साहू, प्रधानपाठक ज्ञानेश्वरी मिश्रा, नेम सिंह साहू, सहायक शिक्षक रेणु गोस्वामी, संघ्या पाठक, प्रीति तिवारी, गीता साहू, रेणुका चंद्राकर, नागेंद्र मरावी, योगा शिक्षक दीपक विश्वकर्मा, संगीत शिक्षिका प्रीति चंद्रा, स्पेशल एजुकेटर सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सुनेना चौधरी, कृष्णा देवी पटेल, गायत्री श्रीवास, पार्वती साहू, पार्वती वोहरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शाला प्रबंधन अध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा—
“हमारा प्रयास है कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी मिलें। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे आयोजनों से आत्मविश्वास बढ़ता है। मैं सभी शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करता हूँ।”
