दुर्ग, 08 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति आपस में विवाद कर गाली-गलौज कर रहे थे, जिससे शांति भंग होने की स्थिति बन रही थी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा बिक्री, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है।
इस कार्रवाई में चिखली चौकी पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
