दुर्ग, 1 फरवरी (दुर्ग भिलाई अपडेट)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को लोकसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट को लेकर भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला इकाई ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में रविवार सुबह 11 बजे से दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण एवं श्रवण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
केवल जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि मंडल स्तर पर भी बजट श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए दुर्ग जिला भाजपा द्वारा प्रत्येक मंडल में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि सभी मंडलों में कार्यकर्ता संगठित रूप से बजट कार्यक्रम में भाग ले सकें।
जिला भाजपा संगठन में केंद्रीय बजट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता इस बजट को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक अहम और दूरदर्शी कदम के रूप में देख रहे हैं। भाजपा नेताओं का मानना है कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग को नई दिशा देगा।
