(दुर्ग भिलाई अपडेट )
भिलाई/रिसाली.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज दिनांक 30 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6 रिसाली द्वारा अटल चौक में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम किया गया। जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
*श्रमिकों और किसानों के हित में उठाई आवाज*
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले मनरेगा श्रमिकों की स्थिति को देखते हुए उनका मानदेय बढ़ाकर ₹400 किया जाना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, उन्होंने किसानों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि राज्य में अभी भी लगभग 20% किसानों का धान बेचना शेष है। ऐसे में किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

*कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम*
इस विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में एम.आई.सी सदस्य जमुना ठाकुर, ममता यादव, पार्षद रेखा देवी, सोनिया देवांगन, अनूप डे सहित मंडल अध्यक्ष पेनुक नेताम, संतू मानिकपुरी और अशोक सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
प्रदर्शन में पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक, राजेश साहू, शिशिर साहू, चंद्रकांत कोरे, सुरेन्द्र बाघमारे, मनीष साहू, डी नारायण, मुकेश देवांगन, अजीत यादव, काली पुष्पराज, डोमन यादव, गुलाबदास मानिकपुरी, आशाराम साहू, विनोद गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
