दुर्ग, 31 जनवरी 2026 (दुर्ग भिलाई अपडेट)
जिले में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी माता के साथ दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना पहुंची, जहां उसने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर आपबीती दर्ज कराई।
आवेदन में बताया गया कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होते हुए भी कुल छह आरोपियों द्वारा अलग-अलग समय पर उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 70(2) तथा POCSO एक्ट की धारा 6 एवं 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
विजय स्वाइन, उम्र 37 वर्ष
निवासी – दुर्गा नगर, पश्चिम भिलाई
अनिल चौधरी, उम्र 60 वर्ष
निवासी – ज़ोन वन, खुर्शीपार
