रिसाली।(दुर्ग भिलाई अपडेट):छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मंडल अध्यक्ष के 27 पदों पर की गई नियुक्तियों में रिसाली निगम के मैत्री नगर रिसाली बस्ती से श्री किरण नायडू को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का पदग्रहण समारोह दिनांक 22 जनवरी 2026 को रिसाली सेक्टर स्थित रावण मैदान में शाम 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री श्री साहू जी एवं जिला अध्यक्ष श्री मुकेश चंद्राकर जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अपनी नियुक्ति पर श्री किरण नायडू ने कहा कि वे निरंतर जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे और तन, मन, धन से लोगों की सेवा में समर्पित रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंडल अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने श्री नायडू की नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
