भिलाई।(दुर्ग भिलाई अपडेट)
जामुल थाना क्षेत्र में साधु की वेशभूषा में घूम रहे एक युवक को संदेह के आधार पर पकड़ने का मामला सामने आया है। युवक घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहा था, इसी दौरान उसकी गतिविधियों पर स्थानीय लोगों और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी।
संदेह होने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम हवलदार बताया और पिता का नाम मुस्तफा बताया। युवक ने यह भी बताया कि वह मुस्लिम समुदाय से है। पूछताछ के बाद मामले की सूचना जामुल पुलिस को दी गई, जिसके बाद युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस तरह की गतिविधियों में युवक अकेला नहीं हो सकता और उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस संभावित साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
—
