*अर्जुन झा*
*जगदलपुर।* छग लघु वेतन कर्मचारी संघ के जगदलपुर प्रांतीय कार्यालय के संबंध में तहसीलदार राहुल गुप्ता और डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू द्वारा प्रांतीय महामंत्री दिलीप देव से फोन पर संघ कार्यालय को लेकर पूछताछ की गई थी और कलेक्ट्रेट कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर से मुलाकात करने को कहा गया था। इसी कड़ी में अपर कलेक्टर सीपी बघेल से संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर वस्तुस्थिति से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू से भी मुलाकात की गई। इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बसंत जैन, उपाध्यक्ष निर्मल चंदेल, जिला अध्यक्ष सूरज खोब्रागढ़े और जिला सचिव सोनसिंग कश्यप मौजूद थे।
